Amravati News: सेक्स रैकेट या ब्लैकमेलिंग सिंडिकेट, सामरा नगर मामले में पुलिस को मिले अहम सुराग

सेक्स रैकेट या ब्लैकमेलिंग सिंडिकेट, सामरा नगर मामले में पुलिस को मिले अहम सुराग
सरकारी कर्मियों और रसूखदारों के नाम जांच के दायरे में

Amravati News राजापेठ थाना क्षेत्र के सामरा नगर में हाल ही में उजागर हुए देह व्यापार प्रकरण की जांच अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। शुरुआती जांच में मामला केवल देह व्यापार तक सीमित दिखाई दे रहा था, लेकिन अब पुलिस को आशंका है कि गिरोह रईस और रसूखदार लोगों को महिलाओं के जरिए अपने जाल में फंसाकर उनसे ब्लैकमेलिंग के माध्यम से मोटी रकम वसूलता था। इसी एंेगल से पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), बैंक खातों के लेन-देन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच कर रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों और महिलाओं से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। जांच में संकेत मिले हैं कि गिरोह लंबे समय से सुनियोजित तरीके से सक्रिय था। पहले ग्राहकों को महिलाओं के संपर्क में लाया जाता था और बाद में उन्हें ब्लैकमेल कर आर्थिक लाभ उठाने की आशंका जताई जा रही है। जांच के दौरान मिले शुरुआती इनपुट में शहर के कुछ संपन्न लोगों और सरकारी कर्मचारियों के नाम भी सामने आने की चर्चा है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी व्यक्ति के नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा।

कई राज्यों से बुलवाई गई थीं युवतियां : पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों से युवतियों को बुलाकर इस अवैध कारोबार में शामिल करता था।

उन्हें कई दिनों तक भुगतान नहीं किया जाता था, जिससे वे वहां से निकल न सकें। ग्राहकों से प्रति मुलाकात एक से दो हजार रुपये तक वसूले जाते थे। कार्रवाई से बचने के लिए बदलते थे ठिकाना : पुलिस के अनुसार गिरोह कार्रवाई से बचने के लिए लगभग हर छह माह में अपना ठिकाना बदल लेता था। लगातार स्थान परिवर्तन के कारण यह नेटवर्क लंबे समय तक पुलिस की नजरों से बचा रहा। अब पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

नेटवर्क और मास्टरमाइंड की पड़ताल की जा रही है : राजापेठ पुलिस ने मामले की जांच का दायरा बढ़ा दिया है। रैकेट के कथित मास्टरमाइंड, आर्थिक नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। -संदीप चव्हाण, थानेदार, राजापेठ


Created On :   15 July 2026 12:13 PM IST

Tags

Next Story