Amravati News: 5 हजारी होते ही बढ़ी चना की आवक, तुअर, चना और सोयाबीन पर ही टिका मंडी का कारोबार

5 हजारी होते ही बढ़ी चना की आवक, तुअर, चना और सोयाबीन पर ही टिका मंडी का कारोबार
किसान लगातार ला रहे कृषि उपज

Amravati News अनाज मंडी में सोमवार को कृषि उपज की आवक में हलचल देखने को मिली। चना के भाव 5 हजार रुपये के आसपास पहुंचते ही इसकी आवक बढ़ गई। व्यापारियों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से मंडी का कारोबार मुख्य रूप से तुअर, चना और सोयाबीन पर ही निर्भर बना हुआ है।

अमरावती के मंडी में गेहूं, तुअर और चना की अच्छी आवक दर्ज की गई। व्यापारियों का कहना है कि चना के भाव 5 हजार रुपये के स्तर को पार करते ही किसानों ने माल बेचना शुरू कर दिया, जिससे इसकी आवक में बढ़ोतरी हुई। वहीं तुअर की आवक भी स्थिर बनी हुई है। मंडी सूत्रों के अनुसार फिलहाल अन्य फसलों की आवक कम है, जिसके कारण व्यापार का मुख्य केंद्र तुअर, चना और सोयाबीन ही बने हुए हैं।

सोमवार को अनाज मंडी में आवक व भाव

कृषि माल भाव (रु./क्विंटल) आवक (बोरे)

गेहूं (मिल) 2000 – 2400 2763

तुअर (लाल) 7350 – 7955 5326

चना (गावरानी) 4900 – 5200 8388

सोयाबीन 4900 – 5300 2202


Created On :   17 March 2026 4:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story