- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- अमरावती अश्लील वीडियो कांड , अयान...
Amravati News: अमरावती अश्लील वीडियो कांड , अयान ने सितंबर 2025 में शूट किया था वीडियो

Amravati News परतवाड़ा के बहुचर्चित डर्टी वीडियो कांड मामले में अयान का 19 अप्रैल को थार के साथ वायरल हुआ वीडियो सामने आने के बाद एसआईटी सतर्क हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सोमवार, 20 अप्रैल को एसआईटी ने थार के मालिक राजेश प्रजापति का बयान दर्ज किया। पूछताछ में प्रजापति ने कई अहम खुलासे किए हैं, जिससे जांच को नई दिशा मिली है। राजेश प्रजापति ने अपने बयान में बताया कि वायरल वीडियो हाल ही का नहीं, बल्कि सितंबर 2025 में शूट किया गया था। उस समय अयान ने उनसे कुछ समय के लिए थार वाहन मांगा था, जिसे उन्होंने भरोसे के चलते दे दिया।
वीडियो में दिखाई दे रहे हथियार को लेकर भी उन्होंंने स्पष्ट किया कि वह कोई देशी पिस्तौल नहीं, बल्कि जानवरों को भगाने के लिए इस्तेमाल होने वाली शॉटगन है, जिसके उपयोग के लिए किसी लाइसेंस की आवश्यकता नहीं होती। लेकिन वीडियो में दिख रहे कैश और मोबाइल फोन के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
उन्होंने बताया कि उनका एक खेत है और कार खरीदना उनका सपना था, जिसे उन्होंने पूरा किया। वे शौकिया तौर पर परतवाड़ा के स्विमिंग पुल में ट्रेनर के रूप में काम करते हैं, जहां उनकी मुलाकात अयान से हुई थी। अयान खुद को रील्स क्रिएटर बताता था और उसने कई वीडियो वॉट्सएप पर भेजकर प्रजापति को प्रभावित किया। इसके बाद उसने वीडियो शूट के लिए थार मांगी, जिसे प्रजापति दे दिया। बाद में अयान ने इसी तरह के और वीडियो बनाने के लिए दोबारा वाहन मांगा, लेकिन इस बार प्रजापति ने मना कर दिया।
उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि अयान आगे चल कर इतने बड़े कांड मामले में शामिल होगा। फिलहाल एसआईटी ने उनका बयान दर्ज कर लिया है और अब टीम इस बात की जांच में जुटी है कि वीडियो में दिखाई दे रहे मोबाइल और नकद के बंडल अयान के पास कहां से आई। इस संबंध में अब तक अयान से संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया है।
Created On :   21 April 2026 1:52 PM IST















