Amravati News: अमरावती संभाग के 23 गांव टैंकर पर निर्भर, जिले में चल रहे सर्वाधिक 19 टैंकर

अमरावती संभाग के 23 गांव टैंकर पर निर्भर,  जिले में चल रहे सर्वाधिक 19 टैंकर
150 गांवों में कुएं और बोरवेल अधिग्रहित, गहराया जलसंकट

Amravati News विदर्भ में लगातार बढ़ती गर्मी के बीच अमरावती संभाग के ग्रामीण क्षेत्रों में जलसंकट गहराने लगा है। प्रशासन द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार संभाग के 23 गांवों में पेयजल आपूर्ति के लिए 34 टैंकर शुरू किए गए हैं। हालात को देखते हुए प्रशासन ने 150 कुएं और बोरवेल भी अधिग्रहित किए हैं। अमरावती जिले में 1 तहसील के 8 गांवों में 19 टैंकरों के जरिए पानी सप्लाई किया जा रहा है। वहीं बुलढाणा जिले के 4 तहसीलों के 15 गांवों में 15 टैंकर चलाए जा रहे हैं। अकोला, यवतमाल और वाशिम जिलों में फिलहाल टैंकर शुरू नहीं किए गए हैं, हालांकि यवतमाल में पिछले वर्ष सर्वाधिक 39 टैंकर चलाने की नौबत आई थी।

पिछले साल 126 टैंकरों तक पहुंची थी स्थिति - आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में अमरावती संभाग में एक समय 126 टैंकरों से जलापूर्ति करनी पड़ी थी। इससे स्पष्ट है कि गर्मी बढ़ने के साथ आगामी दिनों में जलसंकट और गंभीर हो सकता है।

150 कुएं और बोरवेल प्रशासन के कब्जे में - ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने बड़े पैमाने पर कुओं और विंधन (बोरवेल) का अधिग्रहण किया है। संभाग के 22 तहसीलों के 150 गांवों में कुल 119 कुएं और 31 बोरवेल अधिग्रहित किए गए हैं।



Created On :   15 May 2026 3:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story