- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- चंद्रशेखरन बाला बने मेलघाट टाइगर...
Amravati News: चंद्रशेखरन बाला बने मेलघाट टाइगर प्रोजेक्ट के नए क्षेत्र संचालक

Amravati News जिला वन विभाग में 5 अधिकारियों के प्रमोशन पर तबादले हुए हैं। जिसके तहत गोरेवाड़ा जू के सीईओ चंद्रशेखरन बाला को मेलघाट टाइगर प्रोजेक्ट का नया क्षेत्र संचालक नियुक्त किया गया है। वहीँ निवर्तमान क्षेत्र संचालक एम आदर्श रेड्डी को यवतमाल प्रादेशिक में वनसंरक्षक पद पर बढ़ती मिली है।
भारतीय वन विभाग ने जिले के वन विभाग में प्रशासनिक स्तर पर भी महत्वपूर्ण फेरबदल किए हैं। जिसके तहत चिखलदरा के गुगामल की उप वन संरक्षक कीर्ति जमदाडे को अमरावती में कार्य आयोजन विभाग में उप वनसंरक्षक नियुक्ति मिली है। इस क्रम में परतवाड़ा प्रादेशिक के उप वनसंरक्षक अग्रिम सैनी को कोल्हापुर में कार्य आयोजन विभाग में उप वनसंरक्षक व अमरावती में कार्य आयोजन विभाग में उप वनसंरक्षक गणेशन सी को मेलघाट में बतौर उप वनसंरक्षक प्रमोशन मिला है।
पदोन्नत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं और उनसे वन संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा तथा विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की अपेक्षा की गई है। मेलघाट टाइगर प्रोजेक्ट में नई नेतृत्व व्यवस्था से वन्यजीव संरक्षण और प्रबंधन को नई दिशा मिलने की संभावना है।
यह भी पढ़े -एफडीए का खौफ , अमरावती के इतवारा की अनाज मंडी व फुटाणा मार्केट की दुकानों में लगे रहे ताले
Created On :   22 Jun 2026 3:01 PM IST













