Amravati News: गरबा पंडाल से अगवा बालक गोंदिया में मिला, महिला गिरफ्तार

गरबा पंडाल से अगवा बालक गोंदिया में मिला, महिला गिरफ्तार
  • आमगांव में छिपाकर रखा था पांच वर्षीय बालक को
  • सीसीटीवी फुटेज से 24 घंटे में सुलझा मामला,राजापेठ पुलिस ने खोज निकाला

Amravati News नवरात्रि के दौरान ओसवाल भवन के गरबा पंडाल से अगवा किए गए पांच वर्षीय बालक को राजापेठ पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गोंदिया जिले के आमगांव से बरामद कर लिया। अपहरण के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बालक को सुरक्षित उसके परिजनों के हवाले कर दिया।

गरबा खेलने गई मां, गायब हुआ बेटा : अंबागेट के साबनपुरा निवासी श्रेजा राहुल रायकवाड (31) 18 अक्टूबर को पड़ोसी महिलाओं के साथ अपने बेटे को लेकर ओसवाल भवन पहुंची थीं। उन्होंने बालक को पड़ोसी के बच्चे के साथ कुर्सी पर बैठाया और गरबा खेलने लगीं। कुछ देर बाद लौटने पर बेटा गायब मिला। तलाश के बाद उन्होंने राजापेठ थाने में शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए राजापेठ पुलिस के चार और अपराध शाखा के छह दल गठित किए गए। सीसीटीवी फुटेज में एक महिला बालक को दोपहिया वाहन पर ले जाती दिखाई दी। उसके साथ केसरिया मफलर पहने एक व्यक्ति भी नजर आया। पुलिस ने बडनेरा तक फुटेज के आधार पर तलाश की, लेकिन बाद में स्पष्ट हुआ कि कैमरे में दिख रहा बालक अपहृत बच्चे से अलग था।

पुलिस ने बालक को परिजनों के हवाले किया राजापेठ पुलिस ने आमगांव के थानेदार नीलकंठ उकड़े से संपर्क कर बालक को बरामद किया और परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला अपहरण के संबंध में अलग-अलग जानकारी दे रही है। मामले की आगे जांच जारी है।

लाल साड़ी वाली महिला पर संदेह : 19 अक्टूबर को फुटेज की दोबारा जांच के दौरान रात करीब 9.15 बजे एक महिला लाल साड़ी पहने बालक को गोद में लेकर जाती दिखाई दी। उसके शहर से बाहर जाने की आशंका पर पुलिस दल बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और ऑटो स्टैंड पर भेजे गए। गद्रे चौक स्थित राज रेस्टॉरेंट के कैमरे में महिला रेलवे अंडरपास की ओर जाती नजर आई।


Created On :   22 Oct 2026 11:39 AM IST

Tags

Next Story