- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- ओबीसी बहुजन आघाड़ी विदर्भ में 62...
Amrawati News: ओबीसी बहुजन आघाड़ी विदर्भ में 62 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, तैयारी शुरू

Anjangaon Surji News: ओबीसी बहुजन आघाड़ी विदर्भ से 62 सीटों को मैदान में उतारेगी, इस आशय की बात आघाड़ी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. ज्ञानेश्वर गोरे ने कही। ओबीसी को दिए गए कानूनी अधिकार, पहचान, अस्तित्व एवं जनजागृति के उद्देश्य से ओबीसी बहुजन अाघाड़ी जिले की ओर से 15 सितंबर को जिला अध्यक्ष प्रवीण पेटकर के नेतृत्व में जिले में ओबीसी समाज के लोगों ने रैली निकाली। अभियान कार्यक्रम का प्रथम समापन कासाबाई संस्थान,मोठी मढी सभागृह सुर्जी में हुआ। इस समय मुख्य मार्गदर्शक के रूप में डाॅ. ज्ञानेश्वर गोरे बोल रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप अडगोकार ने की। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष वी.डी.काले, संजय िवरहेकर सहित अन्य उपस्थित थे। संघ के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत द्वारा दिए गए बयान का निषेध किया गया।
तीसरी आघाड़ी के बगैर सरकार नहीं बनेगी: कडू
तीसरी आघाड़ी को लेकर बड़ा बयान देते हुए विधायक बच्चू कडू ने कहा कि हमारे बगैर राज्य में सरकार स्थापित नहीं हो पाएगी। हमारी तीसरी आघाड़ी नहीं बल्कि महाशक्ति है। इस महाशक्ति के लिए हम वज्र मूठ बना रहे हैं। हमारे साथ स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के राजू शेट्टी, छत्रपपति संभाजी राजे, जयदीप आंबेडकर हैं। अमरावती में उन्होंने मीडिया से कहा कि हमारी तीसरी आघाड़ी राज्य में सत्तारूढ़ महायुति सरकार को पटरी पर लाने में अहम भूमिका निभाएगी। चुनाव के बाद या तो हम सरकार बनाएंगे या फिर हमारे बगैर सरकार नहीं बन पाएंगी। हम ही सरकार बनाएंगे। यह दावा भी बच्चू कडू ने किया।
राज्य अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष बने अडसुल : राज्य सरकार ने राज्य अनुसूचित जाति, जनजाति आयोग पर अध्यक्ष व तीन सदस्य पदों पर सोमवार को नियुक्तियां की हैं। इस अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष पद पर जिले के पूर्व सांसद आनंदराव अडसुल की नियुक्ति की है। इस तरह के आदेश सामाजिक न्याय व विशेष सहाय्य विभाग ने सोमवार 16 सितंबर को जारी किया।
सामाजिक न्याय के तत्व पर प्रभावी रूप से अमल करने के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति समाज की मांगों के चलते इस समाज के वर्तमान सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक व राजनीतिक स्थिति का अभ्यास करने के चलते और सरकार को उपाय योजना सुझाने के लिए सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक कार्य व विशेष सहाय विभाग ने यह आयोग गठित किया है। इस पर एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष व दो सदस्य बनाए गए हैं। अध्यक्ष पद पर जिले के पूर्व सांसद आनंदराव अडसुल, उपाध्यक्ष व सदस्य पद पर नागपुर के धर्मपाल मेश्राम और सदस्यों में पुणे पिंपरी के गौरक्षक लोखंडे व पालघर की वैदेही वाढाण का समावेश है।
Created On :   18 Sept 2024 4:21 PM IST















