रईस उम्मीदवार: अमरावती लोकसभा चुनाव में करोड़पतियों का बोलबाला, जानिए किसके पास है कितनी संपत्ति

अमरावती लोकसभा चुनाव में करोड़पतियों का बोलबाला, जानिए किसके पास है कितनी संपत्ति
  • तीनों प्रमुख पार्टी के प्रत्याशी हैं चल-अचल संपत्ति के स्वामी
  • प्रतिज्ञापत्र में उम्मीदवारों ने अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा दिया
  • जिलाधीश कार्यालय के दर्शनी हिस्से में मुख्य सूचना फलक पर चस्पा

डिजिटल डेस्क, अमरावती। लोकसभा चुनाव में अमरावती संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतरेे 56 उम्मीदवारों में से अधिकांश पार्टी प्रत्याशी करोड़पति है। नामांकन के साथ दिए गए प्रतिज्ञापत्र में उम्मीदवारों ने अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा दिया है। जिसे जिलाधीश कार्यालय के दर्शनी हिस्से में मुख्य सूचना फलक पर चस्पा किया गया है। कौन से उम्मीदवार के पास कितनी नकद है। स्वर्णाभूषण, वाहन समेत कितने प्लॉट-बंगले है।

सार्वजनिक किए गए इस विवरण को यहां जस का तस दिया जा रहा है। सभी 56 उमीदवारों में भाजपा प्रत्याशी नवनीत राणा सर्वाधिक करोड़पति है। नवनीत के पति विधायक रवि राणा की चल संपत्ति 22 लाख 94 हजार 647 रुपए और अचल संपत्ति 83 लाख 61 हजार 903 रुपए है। उनके पास मुंबई के खार वेस्ट में लवीश अपार्टमेंट है। दोनों ने अनेक संस्थाओं और निजी लोगों को कर्ज दे रखा है ।

दिनेश बूब दूसरे स्थान पर : मालदार के मामले में दूसरे स्थान पर प्रहार प्रत्याशी दिनेश बूब की चल संपत्ति कुल 57 लाख 26 हजार 151 है। अचल संपत्ति 5 करोड़ से अधिक दिखाई गई है । उनकी पत्नी शीतल बूब की चल संपत्ति कुल 1 करोड़ 50 लाख से अधिक है। अचल संपत्ति 28 लाख 50 हजार दिखाई गई है। तीसरे स्थान पर आरपीआई के राष्ट्रीय महासचिव पार्टी प्रत्याशी राजेंद्र गवई की चल संपत्ति कुल 14 लाख 40 हजार के आसपास है और अचल संपत्ति कुल 5 करोड़ 18 लाख 11 हजार दिखाई गई है।

कर्जदार है कांग्रेस के वानखड़े : महाविकास आघाड़ी से कांग्रेस प्रत्याशी दर्यापुर विधायक बलवंत वानखड़े की चल संपत्ति कुल 12 लाख है और अचल संपत्ति कुल 1 करोड़ 22 लाख के आसपास दिखाई गई है। बलवंत वानखड़े पर कुल 31 लाख का कर्ज है। उनकी पत्नी मंदा वानखड़े के पास भी चल और अचल संपत्ति मिलाकर कुल 5 लाख से अधिक दिखाई गई है ।

उम्मीदवार का नाम - चल संपत्ति अचल संपत्ति

1) नवनीत राणा 81 लाख 38 हजार 403 5 करोड़ 90 लाख 98 हजार 958

4) रवि राणा 22 लाख 94 हजार 647 83 लाख 61 हजार 903

2) दिनेश बूब 57 लाख 26 हजार 151 5 करोड़ 15 लाख 68 हजार 838 सौ. शीतल बूब 1 करोड़ 55 लाख 86 हजार 39 28 लाख 50 हजार

3) राजेंद्र गवई 14 लाख 43 हजार 130 5 करोड़ 18 लाख 11 हजार 287

4) बलवंत वानखड़े 12 लाख 6 हजार 588 1 करोड़ 22 लाख 76 हजार 255 कर्ज (31 लाख 7 हजार 392)

सौ. मंदा वानखड़े 5 लाख 46 हजार 222 5 लाख 45 हजार 410)

Created On :   6 April 2024 10:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story