क्राइम: संपत्ति के विवाद में बड़े भाई को दिया धक्का, दोनो के बीच हुई हाथापाई- गई जान

संपत्ति के विवाद में बड़े भाई को दिया धक्का, दोनो के बीच हुई हाथापाई- गई जान
  • आष्टी शहीद का मामला
  • विवाद में भाइयों के बीच हुई हाथापाई
  • छोटे ने बड़े को धक्का देने से वह मुंह के बल गिरा

डिजिटल डेस्क, आष्टी शहीद. प्रापर्टी को लेकर हुए विवाद में भाइयों के बीच हुई हाथापाई में छोटे ने बड़े को धक्का देने से वह मुंह के बल गिर गया। इसमें बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई। घटना नई आष्टी परिसर में मंगलवार सुबह 10 बजे के दौरान हुई। मृतक की शिनाख्त पारड़ी निवासी किशोर नामदेव ढबाले (41) के तौर पर की गई ।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से पारड़ी निवासी नामदेव गणपत ढबाले (70) व लता ढबाले (65) को दो पुत्र एक लड़की है। इसमें किशोर व सुनीता की शादी हो गई है। वहीं छोटा पुत्र ज्ञानेश्वर ढबाले (37) अविवाहित है। पारडी में बनाया गया आधा मकान किशोर को देकर माता-पिता, ज्ञानेश्वर के साथ नई आष्टी में रहते थे।

ज्ञानेश्वर पिकअप चलाकर परिवार का गुजारा कर रहा है। परंतु पुश्तैनी जमीन को लेकर गत कुछ दिनों से किशोर व ज्ञानेश्वर के बीच विवाद चल रहा था। इस दौरान माता-पिता ने गत पखवाड़े पूर्व उसमें से साढ़े 3 एकड़ खेत बेच दी। जिसके बदले उन्हें 11 लाख रुपए मिले थे। बचा खेत व पैसों को लेकर फिर दोनों भाइयों में विवाद हुआ।

मंगलवार सुबह इसी बात को लेकर किशोर और ज्ञानेश्वर आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि हाथापायी पर पहुंच गया। हाथापायी में किशोर मुंह के बल ओटे पर जा गिरा। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी सुनीता ने आष्टी पुलिस थाने में जाकर रपट लिखाई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया।

साथ ही आरोपी ज्ञानेश्वर नामदेव ढबोल को हिरासत में लेने की जानकारी है। आगे की जांच थानेदार सुनीलसिंह पवार के मार्गदर्शन में वडनेरकर, अमित जुवारे कर रहे हैं।


Created On :   17 April 2024 3:10 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story