Bada Malhera: नवजागरण साहित्य संस्थान का 47वां वार्षिकोत्सव सम्पन्न

डिजिटल डेस्क,बड़ामल्हेरा। बुंदेलखंड की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने और साहित्यकारों को सम्मानित करने की दिशा में नवजागरण साहित्य संस्थान द्वारा अपना 47 वां वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया इस अवसर पर कार्यालय उद्घाटन,व्याख्यान माला, कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह सहित विभिन्न साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किए गये।
संस्थान द्वारा यह आयोजन बुंदेलखंड के शिक्षा मनीषी पूज्य क्षुल्लक श्री 105 गणेश प्रसाद जी वर्णी तथा बुंदेलखंड के आचार्य महाकवि बिहारी जी बिजावर की स्मृति में समर्पित किया गया। नगर के व्याख्यान माला में साहित्य एवं शिक्षा से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श हुआ वहीं कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को साहित्यिक रस से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम में संस्थान के पदाधिकारी संरक्षक मंडल में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. देवदत्त द्विवेदी तथा पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी दमोह डॉ. पीएल शर्मा, मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शशिकांत अग्निहोत्री, जनपद पंचायत अध्यक्ष राघव राजा वीरेंद्र असाटी नदंकिशोर शुक्ला कमल अग्रवाल प्रकाश चंद जैन मिश्री लाल अग्रवाल गिरीश शर्मा छतरपुर शरद शर्मा गुलगंज जीवन लाल अवस्थी जितेन्द्र सिंह बृजगोपाल शर्मा मयंक डेवडिया मालती जैन भगवान दास विश्वकर्मा अजय यादव जीत सिह यादव नीरज पुराणिक प्रशांत जैन अमित जैन सुनील जैन प्रहलाद अग्रवाल नरेंद्र असाटी अमृत अग्रवाल सतीश गुप्ता चक्रेश जैन राजेश मुगवारी सहित अन्य गणमान्य महानुभाव ऊपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रमोद जैन गटटू निदेन्द सिंह परमार छतरपुर भरत लाल अग्रवाल द्रावारा किया गया ।
Created On :  
