Badamalhera: मिड-डे-मील में निकली छिपकली, समूह संचालक की वर्किंग पर उठे सवाल

मिड-डे-मील में निकली छिपकली, समूह संचालक की वर्किंग पर उठे सवाल
नौनिहालों को परोसा जा रहा था भोजन

डिजिटल डेस्क,बड़ामल्हेरा। विकास खंड के एक सरकारी स्कूल में पकाकर कर परोसे जारहे मध्यान्ह भोजन में मरी हुई छिपकली निकलने से न केवल स्कूली बच्चों में हड़कंप मच गया बल्कि स्कूल प्रशासन भी सकते में आ गया। मिड-डे-मील में छिपकली मिलने की शिकायत बड़ामलहरा विकासखंड के भगवां संकुल अंतर्गत सोरखी स्कूल की बताई गई है। मिली जानकारी के मुताबिक भगवां संकुल अंतर्गत सोरखी स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है।

सोरखी स्कूल में बच्चों के लिए तैयार किए गए भोजन में छिपकली मिलने का आरोप है। घटना की तस्वीर सामने आने के बाद स्कूल में बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं बताया गया है कि स्कूल में नौनिहालों को भोजन परोसा जा रहा था। इसी दौरान भोजन में छिपकली मिलने की बात सामने आई। है बताया जा रहा है कि भोजन समूह संचालक लखन यादव की जिम्मेदारी के तहत तैयार किया जाता घटना को लेकर समूह संचालक की वर्किंग पर सवाल उठाए जा रहे हैं स्कूल में बच्चों को दिए जाने वाले भोजन में इस प्रकार की घोर लापरवाही सामने आने से अभिभावकों में चिंताजनक हालात पैदा हो गए है।बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए भोजन तैयार करने से लेकर वितरण तक की व्यवस्था पर सवाल पैदा हो रहे है। सवाल यह भी उठता है कि मध्यान्ह भोजन का लगातार निरीक्षण करने जिम्मेदार आखिर जिम्मेदारी का क्या निर्वहन करते है इस बात को बुद्धिजीवी गहरे अचरज में है।

जांच कर कार्यवाही की जायेगी-बीआरसीसी

"अब सवाल यह है कि आखिर मध्यान्ह भोजन में छिपकली कैसे पहुंची और भोजन तैयार करने के दौरान स्वच्छता के नियमों का पालन किया गया था या नहीं। मामले की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी"

प्रमोद राजपूत बीआरसीसी बड़ामलहरा


Created On :  

Next Story