Bada-malhera news: सिविल लाइन थाने में पदस्थ ए एस आई का रिश्वत लेते वीडियो वायरल

सिविल लाइन थाने में पदस्थ ए एस आई का रिश्वत लेते वीडियो वायरल
एसपी ने एएसआई को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

डिजिटल न्यूज़ बड़ामलहरा

छतरपुर सिविल लाइन थाने में पदस्थ ASI सीताराम अहिरवार का कथित तौर पर ₹2,000 की रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एएसआई एक मामले को निपटाने के एवज में रकम लेते और उसे अपने बैग में रखवाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद छतरपुर एसपी रजत सकलेचा ने संजीदगी से लेते हुए एएसआई सीताराम अहिरवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया है। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई के बाद मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Created On :  

Tags

Next Story