Bada Malhera: 17 साल पुराने वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के फरार वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

17 साल पुराने वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के फरार वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पकड़ा गया आरोपी मनकारी गांव का बताया गया है।

डिजिटल डेस्क,बड़मल्हेरा। अन्य प्राणी अधिनियम के अंतर्गत 17 साल पुराने मामले में फरार आरोपी को बड़ामलहरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी मनकारी गांव का बताया गया है। उक्त आरोपी वर्ष 2009,17 वर्ष पुराने वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के मामले में वारंटी फरार चल रहा था।

पुलिस ने उक्त मामले के फरार वारंटी बड्डा अहिरवार पिता हल्का अहिरवार निवासी ग्राम मनकारी, थाना बड़ामलहरा को गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायालय में समक्ष पेश किया है। उक्त कार्यवाही एसडीओपी प्रकाश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रीता सिंह, प्रधान आरक्षक पंकज तिवारी, संदीप अहिरवार, आरक्षक विनोद विश्वकर्मा, रामशरण त्रिपाठी, निशांत सिंह व टीम द्वारा की गई।

Created On :  

Next Story