- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- बड़ा मल्हेरा
- /
- बड़ामलहरा में ब्लॉक कांग्रेस का...
बड़ामलहरा न्यूज: बड़ामलहरा में ब्लॉक कांग्रेस का हल्ला बोल,

डिजिटल डेस्क बड़ामलहरा/ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बड़ामलहरा द्वारा आज केन्द्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी चबूतरा से तहसील कार्यालय तक बाइक रैली निकाली।
रैली के तहसील कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के अधिकारी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ वोट चोर गद्दी छोड़ और मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार सिंह चौहान और नेताओं ने कहा कि चुनाव आयोग लोकतंत्र की रक्षा करने में विफल रहा है और एक पक्षीय कार्रवाई कर रहा है, जिसके विरोध में पूरे देश में कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से जन जागरण करते हुए लोकतंत्र संविधान एवं मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए और आवाज बुलंद की गई है।
प्रदर्शन में ये रहे शामिल -
इस विरोध प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार सिंह चौहान, रामअवतार यादव, राव साहब, अभय जैन, प्रमोद जैन, जीवनधर जैन जडेजा, इदरीश खान, शनि राजा, राम सेवक विश्वकर्मा, सरमन यादव, संजू शर्मा, माता दीन यादव, पीयूष यादव, हरि नारायण यादव, बड़े सेन सहित ब्लॉक कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Created On :   19 Oct 2026 9:16 PM IST










