बड़ामलहरा न्यूज: बमनौरा पुलिस ने मारा छापा- भूसा वाले घर से 8 पेटी देशी शराब की जप्त, आरोपी गिरफ्तार

बमनौरा पुलिस ने मारा छापा- भूसा वाले घर से 8 पेटी देशी शराब की जप्त, आरोपी गिरफ्तार
अवैध शराब संग्रह में संलिप्त आरोपी रामफल यादव पिता रामदास यादव निवासी ग्राम बहादुरपुर के विरुद्ध थाना थाना बमनौरा में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अभियुक्त को न्यायालय पेश किया है।


डिजिटल डेस्क बड़ामलहरा/भूसे से भरे घर में छुपाकर रखी गई देशी शराब की 8 पेटी पुलिस ने जप्तकरने में सफलता हासिल की है। उक्त मामला बड़ामलहरा पुलिस अनुविभाग के बमनौरा पुलिस थाना इलाके के बहादुरपुर गांव का बताया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक थाना बमनौरा पुलिस को गए रोज क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम बहादुरपुर में अवैध शराब रखी होने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस टीम संबंधित स्थान पुलिया द्वारा संदेही के भूसा वाले घर पर पहुंचकर विधिवत तलाशी लेने पर भूसा वाले घर में अवैध शराब मिली। 8 पेटी अवैध देशी शराब मात्रा करीब 72 लीटर कीमत करीब 44 हजार रुपये जप्त कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया है। अवैध शराब संग्रह में संलिप्त आरोपी रामफल यादव पिता रामदास यादव निवासी ग्राम बहादुरपुर के विरुद्ध थाना थाना बमनौरा में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अभियुक्त को न्यायालय पेश किया है।

उक्त कार्यवाही में एसडीओपी बड़ामलहरा प्रकाश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बमनौरा निरीक्षक कृपाल मार्को, सहायक उप निरीक्षक केएल वर्मा प्रधान आरक्षक राम मिलन, आरक्षक कृष्ण प्रताप सिंह, अभिषेक, सुरेंद्र एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।


Created On :   12 Oct 2026 6:59 PM IST

Tags

Next Story