- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- बड़ा मल्हेरा
- /
- विश्व हिंदू परिषद ने बाजार बंद करा...
बड़ामलहरा न्यूज: विश्व हिंदू परिषद ने बाजार बंद करा कर एस डी एम के नाम सौंपा ज्ञापन
डिजिटल डेस्क बड़ामलहरा/थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महाराज गंज में शिव मूर्ति को तालाब में फेंकने वाले आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने दो घंटे तक बड़ामलहरा का मुख्य बाजार बंद करा कर एस डी एम के नाम टी आई रीता सिंह को ज्ञापन सौंपा
उक्त ज्ञापन सौंपने वालों में विश्व हिंदू परिसद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के आलावा सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि व सनातनी शामिल रहे
ज्ञापन में उल्लेख किया गया विगत छः सितंबर को महाराज गंज ग्राम स्थिति गढ़ी तालाब के किनारे बने मंदिर से भगवान शिव प्रतिमा को छोटा खान, जाफर खान, सोहिल खान ने तालाब में फेंक दिया था
जिसकी शिकायत ग्रामवासियो ने थाना पुलिस को की थी जिस पर पुलिस ने नामजद आवेदक व गवाह ना होने की वजह से आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबँधात्मक कार्यवाही कर जेल भेज दिया था
जेल से जमानत पर आने के बाद उक्त आरोपी गांव वालों को धमकी देने लगे
जिसके विरोध स्वरुप विश्व हिंदू परिषद ने हिंदू देवी देवताओं के अपमान की धारा के तहत आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण क़ायम करने की मांग करते हुए दो घंटे का बाजार बंद रख कर ज्ञापन सौंपा
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से महंत मोहित दास जी वीरेंद्र असाटी नंद किशोर शुक्ला,रामगोपाल यादव संजू सिंह घोष, टिंकू चौहान, नीरज पौराणिक रोहित बुंदेला ब्रजेश दुबे जीत सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे
बाइट -मोहित दास जी महंत रामबाग हनुमान बाग आश्रम बड़ामलहरा
Created On :   8 Oct 2026 6:28 PM IST












