- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- बड़ा मल्हेरा
- /
- 6 साल पुराने मारपीट के प्रकरण के 4...
Bada Malhera: 6 साल पुराने मारपीट के प्रकरण के 4 वारंटियों को भगवां पुलिस ने धराया

डिजिटल डेस्क,बड़ामल्हेरा। 6 साल पुराने मारपीट के मामलों के चार वारंटी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है पकड़े गए चारों आरोपी भगवां पुलिस थाना इलाके के बताए गए हैं जानकारी के मुताबिक बड़ामलहरा पुलिस अनुभव के भगवां थाना इलाकाई वर्ष 2020 यानि 6 वर्ष पुराने मारपीट के प्रकरण के वारंटी फरार चल रहे थे।
राजकुमार उर्फ रजकु पिता घंसु आदिवासी, चाली उर्फ हीरालाल पिता नथुआ आदिवासी, हरलाल आदिवासी पिता नथुआ आदिवासी एवं मोती आदिवासी पिता हीरा आदिवासी निवासीगण ग्राम बिश्वां को गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही कर अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी भगवां निरीक्षक श्रद्धा शुक्ला, प्रधान आरक्षक कल्याण सिंह, रविशंकर, आरक्षक शीलेन्द्र सिंह, कौशल, सत्येंद्र कुमार व टीम की भूमिका रही।
Created On :   2 Oct 2026 8:36 PM IST












