- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- बड़ा मल्हेरा
- /
- हनुमान बाग का ट्रस्ट होना चाहिए-नप...
Bada-malhera news: हनुमान बाग का ट्रस्ट होना चाहिए-नप अध्यक्ष प्रतिनिधि

डिजिटल न्यूज़ बड़ामलहरा
नगर के हनुमान बाग स्थित विश्वकर्मा मंदिर बनने के बाद विश्वकर्मा समाज की धर्मशाला निर्माण को लेकर चल रहे व्यवधान के सम्बंध में नगर परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि व भाजपा नेता आनंद सिंंह बुंदेला ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मंदिर से लगे खुले मैदान में धर्मशाला बनाने के संबंध में चर्चा के लिए एक बैठक तय की गई थी, लेकिन समिति के प्रतिनिधि उसमें शामिल नहीं हुए। उन्होंने कहा कि उन्हें समिति द्वारा पूरे स्थान का उचित उपयोग करने के बजाय सामने की ओर व्यावसायिक दुकानें बनाने की योजना का प्रस्ताव सुनने को मिला है। आनंद सिंह बुंदेला ने कहा कि बड़ामलहरा में स्थानीय धार्मिक संपत्तियों पर निर्णय लेने का अधिकार बाहरी लोगों के बजाय स्थानीय और जानकार निवासियों के पास ही रहना चाहिये। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज के लिए प्रवेश या आयोजन की बुकिंग सभी समाजों के लिए होना चाहिए इसके अलावा एक व्यापक ट्रस्ट बनाया जाना चाहिए।ताकि सार्वजनिक और सरकारी धन का प्रबंधन पारदर्शिता के साथ किया जा सके। उन्होंने निष्पक्ष बातचीत के माध्यम से सभी चिंताओं को दूर करने के लिए नगर के बुजुर्गों और नागरिकों के साथ एक खुली, सामूहिक बैठक बुलाने का आह्वान किया।
Created On :   1 Oct 2026 3:31 PM IST












