- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- बड़ा मल्हेरा
- /
- हमलावरों को गिरफ्तार करने और कठोर...
Bada Malhera: हमलावरों को गिरफ्तार करने और कठोर कार्यवाही के लिए एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन

डिजिटल डेस्क,बड़ामल्हेरा। विधानसभा क्षेत्र के पत्रकार एवं समाज से बी के ऊपर प्राण घातक हमला करने वाले आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने एवं गिरफ्तार करने की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में सपा के नाम एसडीओ की को ज्ञापन सोपा है ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार सिंह चौहान के नेतृत्व में सौंप गए ज्ञापन मा उल्लेख किया गया है।
कि गुजरी 25 सितंबर को बक्सवाहा नगर के पत्रकार एवं समाजसेवी मनीष जैन पर मंदिर से आते समय बिना किसी कारण के नगर परिषद अध्यक्ष व उसके पूरे परिवार ने लाठी डंडे एवं धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गये और खून से लथपथ करीब आधे घंटे तक वहीं अध्यक्ष के घर के सामने पड़े रहे सूचना मिलते ही उनके परिवार के लोग आये और घायल मनीष जैन को बक्सवाहा के अस्पताल ले गये और वहां डॉक्टर ने सागर के लिये रेफर कर दिया और अभी भी डॉक्टर द्वारा स्थिति नाजुक बतायी जा रही है।
कांग्रेसियों और सम्राट नागरिकों ने ऐसे गुंडों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की है ताकि आने वाले समय में गुण्डों के हौसले बुलन्द नहीं हो सकें। ज्ञापन सौंपने वालों में राजकुमार सिंह चौहान के अलावा धन प्रसाद असाटी अभय जैन निलेश जैन बिट्टू मंटू जैन जीवन दर्जन जडेजा सरमन यादव ऋषि जैन सहित गणमान्य नागरिक शामिल रहे।
Created On :   28 Sept 2026 3:19 PM IST












