- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- बड़ा मल्हेरा
- /
- रामटौरिया हायर सेकेंडरी स्कूल का...
बड़ामलहरा न्यूज: रामटौरिया हायर सेकेंडरी स्कूल का स्टाफ अतिथि शिक्षिका की तानाशाही के सामने लाचार

डिजिटल डेस्क बड़ामलहरा/रामटौरिया के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ अतिथि शिक्षका न से केवल विद्यार्थी परेशान है बल्कि स्टाफ भी खासा परेशान है। बताया गया है कि प्राचार्य द्वारा अतिथि शिक्षिका को नोटिस जारी किया जिसे लेने से इंकार कर दिया तो अब डीईओ ने जारी किया है। विकासखण्ड के सबसे पिछड़े क्षेत्र में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामटौरिया में शिक्षा व्यवस्था बदहाल है। इस स्कूल में पदस्थ अतिथि शिक्षक वर्ग-1 (भौतिक शास्त्र) श्रीमती रश्मि तिवारी पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने, शासकीय दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा करने और वरिष्ठ अधिकारी के आदेश की अवहेलना करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।
मामला तब और बिगड़ गया जब प्राचार्य द्वारा जारी किए गए कारण बताओ नोटिस को लेने से शिक्षिका ने साफ इनकार कर दिया और प्राचार्य कार्यालय में घुसकर प्राचार्य के साथ अभद्रता और तेज आवाज में बहस करने लगी।
क्या है छात्रों की शिकायत? 20 से अधिक छात्रों के हस्ताक्षर
विद्यालय की कक्षा 9C, 9वीं और 10वीं के छात्रों राजू रैकवार, आकाश यादव, संदीप अहिरवार, राजवीर अहिरवार, सौरभ रैकवार, रोशनी, शिवानी सहित 20 से अधिक छात्रों ने प्राचार्य को दो अलग-अलग लिखित शिकायतें 02 सितम्बर को दी थी जिसमें छात्रों ने लिखा है कि हमारी तिमाही परीक्षा शीघ्र ही समाप्त होने वाली है, किन्तु विज्ञान विषय की शिक्षिका प्रतिदिन पीरियड लेने नहीं आतीं, जिससे परीक्षा का अभ्यास अधूरा रह रहा है। पूछने पर जवाब मिलता है कि आपकी कक्षा में कोई पीरियड नहीं है जबकि टाइम टेबल में शिक्षिका का ही नाम अंकित है।
छात्रों ने बताया कि शिक्षिका खुलेआम कहती हैं कि मैं वर्ग-1 की शिक्षिका हूँ, मैं सिर्फ दो ही कालखंड पढाऊंगी, इसके बाद कोई भी कालखंड नहीं लूंगी जबकि मध्यप्रदेश लोक शिक्षण संचालनालय के स्पष्ट आदेश हैं कि अतिथि सहित प्रत्येक शिक्षक को प्रतिदिन न्यूनतम 4 कालखंड पढ़ाना अनिवार्य है।
इसके अलावा कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों ने आरोप लगाया है कि शिक्षिका उन पर निजी कोचिंग के लिए दबाव बनाती हैं और कहती हैं कि आप लोग मेरे पास कोचिंग के लिये आयें।
प्राचार्य ने जारी किया 6 बिंदुओं का सख्त कारण बताओ नोटिस
छात्रों की शिकायत और स्वयं के पर्यवेक्षण के बाद प्रभारी प्राचार्य, शा.उ.मा.वि. रामटौरिया ने दिनांक 07 सितम्बर को पत्र क्रमांक / स्पष्टीकरण / 2026 / 561 के तहत श्रीमती रश्मि तिवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। नोटिस में जिन 6 गंभीर अनियमितताओं का जिक्र है, वे कदाचरण की श्रेणी में आती हैं -
Created On :   23 Sept 2026 8:15 PM IST












