- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- बड़ा मल्हेरा
- /
- बमनौरा शराब दुकान में घुसकर हमला...
Bada Malhera: बमनौरा शराब दुकान में घुसकर हमला करने एवं संपत्ति को क्षति पहुंचाने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क,बड़ामल्हेरा। बमनौरा में संचालित शराब दुकान में घुसकर हमला करने वाले एवं संपत्ति को नुकसान करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि शेष आरोपियों की पुलिस को तलाश है पुलिस सूत्रों से हासिल जानकारी के मुताबिक बड़ामलहरा पुलिस अनुविभाग के बमनौरा थाना इलाके में संचालित लाइसेंसी शराब दुकान में एकत्रित होकर घुसकर, हमला कर चोट पहुंचाने एवं संपत्ति को क्षति पहुंचाने की रिपोर्ट पर थाना बमनौरा में भारतीय न्याय संहिता के बलवा, संपत्ति को क्षति पहुंचाने सहित समुचित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अफसरों निर्देश पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के अंदर घटना में सम्मिलित 4 आरोपियो खुमान आदिवासी पिता बलुआ आदिवासी, मनीष आदिवासी पिता खुमान आदिवासी, गोलू आदिवासी पिता राजीव आदिवासी एवं भगवान दास आदिवासी पिता राजबली आदिवासी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार कुल्हाड़ी एवं लाठी बरामद की गई है। सभी आरोपी बमनौरा निवासी बताये गये है। अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया गया। प्रकरण में सम्मिलित अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
थाना प्रभारी बमनौरा निरीक्षक कृपाल मार्को, थाना प्रभारी भगवां निरीक्षक श्रद्धा शुक्ला, चौकी प्रभारी घुवारा उपनिरीक्षक मोहर सिंह सिकरवार, चौकी प्रभारी रामटौरिया उपनिरीक्षक राजकपूर सिंह बघेल, सहायक उपनिरीक्षक केएल वर्मा एवं टीम की भूमिका रही है।
Created On :   24 Sept 2026 8:46 PM IST












