बड़ामलहरा न्यूज: साहित्य अकादमी का कार्य जन-जन तक पहुॅंचा

साहित्य अकादमी का कार्य जन-जन तक पहुॅंचा
अब साहित्य अकादमी का कार्य और व्यापकता ग्रहण करेगा।

डिजिटल डेस्क बड़ामलहरा। मध्य प्रदेश शासन व संस्कृति विभाग द्वारा डॉ.विकास दबे को साहित्य अकादमी के निदेशक का कार्यकाल 2 वर्ष और बढाएं गया है। डॉ. दवे निदेशक बतौर निरंतर दो कार्यकाल छह वर्ष से निदेशक पद के कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं। आपके कार्यकाल में अकादमी जन-जन तक पहुॅंची है। अकादमी द्वारा संचालित प्रथम कृति अनुदान योजना,साहित्यकार अनुदान योजना और पुरस्कारों का निरंतर दिया जाना जारी है।आपके कार्यकाल में वृद्धि होने पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद महाकौशल प्रांत मंत्री डॉ. मनोज कुमार तिवारी,अवनीन्द्र खरे अंशुमान,डॉ मनोज रिछारिया,डॉ आर.बी.पटेल,संदीप चतुर्वेदी, हरिशंकर जोशी,तृशांत जोशी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि अब साहित्य अकादमी का कार्य और व्यापकता ग्रहण करेगा।


Created On :   19 Sept 2026 6:58 PM IST

Tags

Next Story