बड़ामलहरा न्यूज: विस्थापितों को मूलभूत सुविधाएं दिलाने कलेक्टर को दिया ज्ञापन

विस्थापितों को मूलभूत सुविधाएं दिलाने कलेक्टर को दिया ज्ञापन
रेल्वे निर्माण के लिए नवीन चंद्रपुरा में बसाए गए परिवारों को सड़क, नाली, आवासीय पट्टा एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं नागरिकों नहीं मिल पा रहीं है

डिजिटल डेस्क बड़ामलहरा/रेल्वे लाइन निर्माण के कारण हुए विस्थापितों को मूलभूत सुविधाएं न मिलने के सम्बन्ध में कांग्रेस नेत्री ने विस्थापितों के साथ कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। कांग्रेस नेत्री दीप्ति पांडेय ने कलेक्टर मृणाल मीणा को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि रेल्वे निर्माण के लिए नवीन चंद्रपुरा में बसाए गए परिवारों को सड़क, नाली, आवासीय पट्टा एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं नागरिकों नहीं मिल पा रहीं है। कांग्रेस नेत्री दीप्ति के कहा है कि वर्ष 2009-10 के आसपास रेलवे लाइन निर्माण/विस्तार के कारण चंद्रपुरा क्षेत्र के कुछ परिवारों को विस्थापित कर "नवीन चंद्रपुरा" नामक स्थान पर बसाया गया था। वर्तमान में उक्त क्षेत्र छतरपुर नगर पालिका के वार्ड क्र. 17 में आता है। उन्होंने कहा है कि यह अत्यंत गंभीर विषय है कि इतने वर्षों में आज तक यह 70-80 परिवार अपनी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। कृपया इन परिवारों के साथ न्याय कर इनको कैंप के माध्यम से समस्याओं का निदान कर सुविधाएं प्रदान की जावें। इनको ग्राम पंचायत एवं वार्ड 17 के बीच आने वाली समस्याओं से शीघ्र मुक्ति दिलाई जाये। कलेक्टर को दिए ज्ञापन के समय नवीन चंद्रपुरा में विस्थापित लोग शामिल रहे।


Created On :   22 Sept 2026 8:40 PM IST

Next Story