बड़ामलहरा न्यूज: दशलक्षण पर्व के समापन पर निकली श्रीजी की शोभायात्रा

दशलक्षण पर्व के समापन पर निकली श्रीजी की शोभायात्रा
दिगम्बर मुनिराजों का रहा सानिध्य,भारी जनसमूह रहा शामिल

डिजिटल डेस्क बड़ामलहरा/दस दिनों तक चले पर्यूषण पर्व के समापन पश्चात नगर में श्रीजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें जैन समाज के हर वर्ग ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा को चातुर्मासरत मुनिद्वय का सानिध्य प्राप्त हुआ वहीं मौसम विभाग की चेतावनी के बाद भी प्रकृति ने श्रीजी की अगवानी में साथ दिया और मौसम बिल्कुल साफ रखा। आचार्य विराग सागर के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री 108 प्रशम सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 योग्य सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में श्रीजी की शोभायात्रा में सबसे आगे बैंड़ पार्टी उसके ठीक पीछे कतारबद्ध गुरुभक्ति महिला मंड़ल के पीछे मुनिद्वय तथा उनके पीछे कंधों का सहारा देकर श्रीजी की पालकी लेकर लोग चल रहे थे तो उसके ठीक पीछे समाजजन, युवा वर्ग धर्मध्वजा लेकर तथा रथ शामिल रहा जो पंचायती मंदिर से आरंभ होकर पाटन-सूरजपुरा मंदिर, श्री महावीर दिगम्बर जैन( फौजदार मंदिर),चंद्रप्रभु जिनालय होकर नगर भ्रमण करती हुई निर्माणाधीन पंचायती मंदिर में पहुंचकर धर्मसभा में तब्दील हो गई जहां श्रीजी का 1008 कलशों से जलाभिषेक किया गया तथा शान्ति धारा और पूजन की गई। तत्पश्चात मुनिराज के सारगर्भित प्रवचनों का लाभ समाज को प्राप्त हुआ। विशाल शोभायात्रा के दौरान पुलिस के मुकम्मल इंतजाम रहे। उल्लेखनीय है कि समूचे शोभायात्रा कार्यक्रम में जैन समाज ने डीजे शामिल तो किया लेकिन सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पालन करते हुये महज सामान्य साउंड के रुप में उपयोग किया।


Created On :   26 Sept 2026 4:58 PM IST

Tags

Next Story