Bada Malhera: बाजना में ग्रामीण बैंक में डकैती की नाकाम कोशिश

बाजना में ग्रामीण बैंक में डकैती की नाकाम कोशिश
एक घटना टीई बंगाल के सामने तो दूसरी पुलिस थाना के सामने हुई

डिजिटल डेस्क,बड़ामल्हेरा। बाजना कस्बे में एक ज्वेलरी की दुकान में चोरी हुई 24 घंटे का वक्त ही बीता था कि मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक में डकैती की नाकाम कोशिश की गई सारी घटना सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिखाई दे रही है। बड़ामलहरा पुलिस अनुविभाग के बाजाना कस्बे में टीआई बंगले के ठीक सामने स्थित आशीष सोनी की आभूषण दुकान को निशाना बनाया। चोर दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात समेट ले गए।

घटना से आक्रोशित बस स्टैंड के व्यापारियों ने पीड़ित के साथ थाने पहुंचकर त्वरित कार्यवाही की मांग की है। चोरी वारदात को 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि चोरों ने मप्र ग्रामीण बैंक शाखा में रात्रि के पहर डकैती की नाकाम कोशिश की। बताया गया है कि मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक बाजना में पुलिस थाने के ठीक सामने स्थित है। नकाबपोश डकैतों ने ग्रामीण बैंक का ताला तोड़ दिया हालांकि चोर बैंक के अंदर प्रवेश करने में नाकाम रहें, जो सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिखाई दें रहें है।

टीआई बंगले के सामने चोरी होना और उसके 24 घंटे बाद ही पुलिस स्टेशन के ठीक सामने ग्रामीण में डकैती की नाकाम कोशिश करने से न केवल क्षेत्र के लोग दहशतजदा है बल्कि इस बात के सवाल उठ रहे है कि पुलिस थाने के सामने ही जब इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा हो तो ग्रामीण अपने आपको सुरक्षित कैसे माने। लोगों का आरोप है कि पुलिस की लचर व्यवस्था के चलते गांव में गस्ती नहीं किए जाने से इस तरह के हालात निर्मित हो रहे हैं। ग्रामीण बैंक के मैनेजर विवेक शर्मा ने पुलिस को घटना की लिखित सूचना देने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराये है।

Created On :   28 Sept 2026 3:24 PM IST

Next Story