Bada Malhera: 10 वर्ष पुराने रात्रि ग्रह भेदन के प्रकरण के फरार वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

10 वर्ष पुराने रात्रि ग्रह भेदन के प्रकरण के फरार वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दोनों पर था 2-2 हजार का इनाम घोषित

डिजिटल डेस्क,बड़ामल्हेरा। न्याय पथ अभियान के तहत 10 साल पुराने रात्रि ग्रह भेदन प्रकरण के दो वारंटियों को भगवां पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों वारंटियों पर दो- दो हजार का एसपी द्वारा ईनाम घोषित किया था। भगवां थाना प्रभारी टीआई श्रद्धा शुक्ला ने बताया कि 10 वर्ष पुराने रात्रि ग्रह भेदन के प्रकरण के ओ वारंटी फरार चल रहे थे।

पुलिस टीम द्वारा उक्त प्रकरण के दो-दो हजार रुपये के इनामी दोनों वारंटियों अखिलेश कुचबंदिया पिता चरण सिंह कुचबंदिया बृजेश कुचबंदिया पिता छिद्धू कुचबंदिया निवासी नया बस स्टैंड के पीछे टीकमगढ़ को गिरफ्तार किया है।

विधिवत कार्यवाही कर अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी भगवां निरीक्षक श्रद्धा शुक्ला, प्रधान आरक्षक कल्याण सिंह, रविशंकर, आरक्षक शीलेन्द्र सिंह, अरविंद, सत्येंद्र कुमार व टीम की भूमिका रही है।

Created On :   29 Sept 2026 7:39 PM IST

Next Story