बड़ामलहरा न्यूज,: मुजरिम जुर्म,या इलाका छोड़कर भाग जायें वर्ना नतीजे घातक होंगे

मुजरिम जुर्म,या इलाका छोड़कर भाग जायें वर्ना नतीजे घातक होंगे
बड़ामलहरा एसडीओपी की अपराधियों को खुली चेतावनी

डिजिटल डेस्क बड़ामलहरा/अनुविभाग के किसी भी थाना और चौकी इलाके में शराब,जुआ, सट्टा और मादक पदार्थों समेत किसी भी नाजायज धंधे को फूलने-फलने नहीं दिया जायेगा। छतरपुर एसपी रजत सकलेचा के निर्देश पर अनुविभाग के तमाम थाना और चौकी प्रभारियों को मैंने यह निर्देश दिए है। यह बात बड़ामलहरा एसडीओपी प्रकाश मिश्रा ने दैनिक भास्कर से कही। उन्होंने दावा किया कि अभी हमारे अनुविभाग में किसी थाने अथवा चौकी में किसी भी किस्म की कोई अनियमितता, भ्रष्टाचार अथवा मुजरिमों से सांठगांठ के पुख्ता सबूत मिले तो उच्च पदस्थ पुलिस अधिकारियों को सबूत सौंपकर इतने कठोरतम कार्यवाही करवायी जायेगी कि वह तमाम पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कठोरतम नज़ीर साबित होगी। एसडीओपी प्रकाश ने मुजरिमों को चेतावनी देते हुए कहा कि या तो वे बड़ामलहरा अनुविभाग छोड़कर भाग जायें,या जुर्म करना बंद कर दें, वर्ना नतीजे कानून के नियम के अनुसार बेहद घातक होंगे। एसडीओपी प्रकाश ने यह भी दावा किया कि अपराधों और अपराधों पर अंकुश लगाना और कानून-व्यवस्था मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी और असामाजिक तत्वों पर निगरानी और शराब पीकर उत्पात मचाने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही इसके अलावा महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराध जागरूकता और यातायात व्यवस्था में सुधार पर बिशेष ध्यान दिया जायेगा। एसडीओपी ने बस स्टैण्ड स्थित पुलिस सहायता केन्द्र शुरू करने के सवाल पर कहा पुलिस बल की कमी के चलते कईबार सहायता केंद्र शुरू नहीं हो पाते फिर भी उनका प्रयास रहेगा कि बस स्टैण्ड स्थित पुलिस सहायता केन्द्र शुरू कराया जाये। इसके साथ ही अनुविभाग के सभी पुलिस थानों की अपराध समीझा भी की जायेगी।


Created On :   12 Oct 2026 7:38 PM IST

Tags

Next Story