Bada Malhera: संदिग्ध परिस्थितियों में नदी के पास तेंदुए की हुई दर्दनाक मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में नदी के पास तेंदुए की हुई दर्दनाक मौत
ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ सोमवार को घायल अवस्था में नदी के किनारे देखा गया।

डिजिटल डेस्क,बड़ामल्हेरा। क्षेत्र के पिपरिया गांव में नदी के नजदीक एक तेंदुए की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक बड़ामलहरा फारेस्ट रेंज के पिपरिया गांव में नदी के नजदीक एक तेंदुए की दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ सोमवार को घायल अवस्था में नदी के किनारे देखा गया। ग्रामीणों के मुताबिक नदी में जहां लोग रोजाना नहाने जाते है उसी घाट के नजदीक गुर्राता हुआ पड़ा था जिससे भयवश कोई उसके नजदीक नहीं गया।

मंगलवार को सुबह तकरीबन 40-50 लोग गये तो पता चला कि तेंदुआ मृत हालत में पड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि उसे एक रोज पहले लंगड़ाते हुए देखा गया था इससे प्रतीत होता है संभवतः किसी ने उस पर हमला किया हो। तेंदुए के मृत पड़े के होने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को मंगलवार को सुबह दे दी गई थी लेकिन दोपहर तक वन विभाग का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था।

यदि सूत्रों की बातों पर यकीन करें तो देर शाम वन विभाग का अमले पिपरिया गांव पहुंचकर तफ्तीश शुरू कर दी है। इस सम्बंध में रेंज आफीसर योगेश यादव से सम्पर्क करना चाहा लेकिन उनका मोबाइल नम्बर 9424791094 लगातार स्वीच आफ मिलता रहा।

Created On :   13 Oct 2026 8:31 PM IST

Next Story