Bada Malhera: महिला अफसर के खिलाफ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पुलिस को दिया शिकायती आवेदन

महिला अफसर के खिलाफ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पुलिस को दिया शिकायती आवेदन
मामला बड़ामल्हेरा थाना पुलिस और क्षेत्रीय पुलिस अधिकारियों तक जा पहुंचा है।

डिजिटल डेस्क,बड़ामल्हेरा। महिला एवं बाल विकास विभाग की सीडीपीओ सीमा पटेल और मातहत कर्मचारियों ने पिछले कई रोज से चल रही तनातनी इन दिनों बड़ामलहरा ब्लॉक के लोगों में खासी चर्चाओं में है। मामला बड़ामलहरा थाना पुलिस और क्षेत्रीय पुलिस अधिकारियों तक जा पहुंचा है।

विभाग के मातहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सीडीपीओ सीमा पटेल विभागीय कम्प्यूटर आपरेटर के जरिए लाड़ली लक्ष्मी योजना,मात्र वंदना योजना और विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति फाइल फीड़िग के एवज में कम्प्यूटर आपरेटर राघवेंद्र यादव के जरिए प्रति हितग्राही 100-100 रुपये की अवैध धन उगाही करवा रहीं है इस मामले को लेकर नगर परिषद अध्यक्ष निशाराजे बुंदेला की अगुवाई में पीड़ित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथ कतिपय विभागीय कर्मचारियों के साथ इलाकाई थाना टीआई रीता सिंह को ज्ञापन सौंपकर सीडीपीओ सीमा पटेल की करतूतों की तत्काल निष्पक्ष जांच और उनके खिलाफ नियमानुसार कठोरतम कार्यवाही की मांग की है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया है कि सीडीपीओ के गलत कामों का विरोध करने पर नौकरी से निकालने, परिजनों पर झूठा प्रकरण दर्ज कराने की धमकी दी जाती है।

मामले की हकीकत जानने के मकसद से जब दैनिक भास्कर ने सीडीपीओ सीमा पटेल से मोबाइल फोन पर बात की तो उन्होंने संगीन इल्ज़ाम लगाया कि नगर के कुछ लोगों द्वारा बदनाम करने की नाकाम कोशिश की जा रही है सीमा पटेल ने दावा किया कि उन्होंने बड़ामलहरा थाना पुलिस को सम्बन्धित के कृत्यों की लिखित शिकायत की है।

पीड़ित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का इल्ज़ाम है कि सीडीपीओ अपने आपको तंत्र-मंत्र का ज्ञाता बताते हुए भयानक अंजाम भुगतने की धमकी देती है। हालांकि सीडीपीओ सीमा पटेल ने इस आरोप के बारे में कुछ भी कहने से ख़ामोशी का रुख अख्तियार करते हुए किसी किस्म का कोई जबाब नहीं दिया।

Created On :   18 Oct 2026 8:10 PM IST

Next Story