- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- बड़ा मल्हेरा
- /
- मोटर चालू करते वक्त खेत में करंट...
Bada-malhera news: मोटर चालू करते वक्त खेत में करंट लगने से युवक की मौत

डिजिटल न्यूज़ बड़ामलहरा/भगवां
खेत में मोटर पंप चालू करते वक्त करंट लगने से 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई गुजरे सात माह पहले ही युवक का विवाह हुआ था युवक की मौत से उसकी पत्नी के सामने सपनों का पहाड़ टूट गया। बड़ामलहरा पुलिस अनुविभाग के भगवां थाना इलाकाई खरदोती गांव में खेत पर मोटर पंप चालू करते समय करंट लगने से 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक को गंभीर हालत में पहले स्थानीय अस्पताल और फिर बड़ामलहरा सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर किए जाने के बाद परिजन निजी वाहन से उसे छतरपुर ला रहे थे कि ल रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। गौरतलब है कि मृतक क सुम्मेर सिंह घोष पिता मानसिंह घोष की इसी साल 25 अप्रैल को धरमपुरा शादी हुई थी। परिजनों के मुताबिक शादी के बाद दुल्हन की दूसरी विदाई भी नहीं हुई थी दुल्हन अपने मायके में है और एकादशी के बाद उसकी दूसरी विदाई होनी थी जहां अब ससुराल आने और विदाई के पहले दुल्हन का सुहाग उजड़ गया। परिवार का इकलौता बेटा होने के कारण उसकी मौत से घर में हाहाकार और गांव में मातम पसरा हुआ है। शादी के महज सात महीने बाद हुए इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
मोटर पंप चालू करते समय लगा करंट
परिजनों के मुताबिक सुम्मेर खेत पर मोटर पंप चलाने गया था। इसी दौरान उसे तेज करंट लग गया। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उसे बड़ामलहरा सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था लेकिन सुम्मेर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
Created On :   17 Oct 2026 6:48 PM IST










