Bada-malhera news: डीजे बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले आरोपी पर कार्यवाही

डीजे बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले आरोपी पर कार्यवाही
मोबाइल डीजे सिस्टम, जनरेटर एवं जीप जप्त

डिजिटल न्यूज़ बड़ामलहरा/छतरपुर

जिला मुख्यालय में थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत छत्रसाल चौक के पास रोड़ में मोबाइल डीजे से, तेज ध्वनि से म्यूजिक बजाने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध तरीके से डीजे बजाते हुए पाए जाने पर मोडिफाइड महिंद्रा जीप, डीजे साउंड एंड लाइट सिस्टम, जनरेटर इत्यादि जप्त कर कार्यवाही की है। आरोपी चालक किशन कुशवाहा पिता रामेश्वर कुशवाहा निवासी ढिमलोनी मोहल्ला, मऊरानीपुर, जिला झांसी के विरुद्ध थाना कोतवाली में मध्य प्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम तथा म्यूजिक एवं ध्वनि प्रदूषण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की है।

उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह, प्रधान आरक्षक हरचरण राजपूत, शैलेन्द्र सिंह सेंगर, आरक्षक अखंड प्रताप सिंह, घनश्याम एवं टीम की भूमिका रही।

Created On :  

Tags

Next Story