Badamalhera News: 11 सालों से फरार हत्या के आरोपी को भगवां पुलिस ने उप्र से किया गिरफ्तार

11 सालों से फरार हत्या के आरोपी को भगवां पुलिस ने उप्र से किया गिरफ्तार
एक्सीडेंट के मामले में 11 साल से फरार था आरोपी

डिजिटल डेस्क,बड़ामल्हेरा। एक्सीडेंट के मामले में 11 सालों से फरार गैर इरादतन हत्या की आरोपी को भगवां थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश के ललितपुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

भगवां थाना प्रभारी टीआई श्रद्धा शुक्ला ने बताया कि साल 2015 से 11 वर्ष पुराने रोड़ एक्सीडेंट एवं गैर इरादतन हत्या के प्रकरण का वारंटी फरार चल रहा था।

पुलिस टीम द्वारा उक्त प्रकरण के फरार स्थाई वारंटी हजन अहिरवार पिता गनु अहिरवार निवासी ग्राम कारीटोरन, थाना गिरार, जिला ललितपुर को गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी भगवां निरीक्षक श्रद्धा शुक्ला, उप निरीक्षक खुमान सिंह, प्रधान आरक्षक कल्याण सिंह, आरक्षक शीलेन्द्र, सत्येंद्र कुमार व टीम की भूमिका रही। सनद रहे छतरपुर पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के निपटारे के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Created On :  

Next Story