Badamalhera: प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने किया दशहरा मिलन समारोह

डिजिटल डेस्क,बड़ामल्हेरा। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ब्लॉक बड़ामलहरा के तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय दशहरा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ामलहरा, घुवारा एवं भगवां क्षेत्र के विभिन्न निजी विद्यालयों के संचालकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
समारोह के दौरान सभी स्कूल संचालकों ने एक-दूसरे को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा आपसी सौहार्द, भाईचारे और संगठन की एकजुटता का संदेश दिया। कार्यक्रम में निजी विद्यालयों से जुड़े विभिन्न विषयों पर आपसी विचार-विमर्श भी किया गया। सभी उपस्थित संचालकों ने शिक्षा के क्षेत्र में आपसी सहयोग एवं संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य निजी विद्यालय संचालकों के बीच आपसी समन्वय, मेल-मिलाप और संगठनात्मक एकता को बढ़ावा देना रहा। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में केके श्रीवास्तव, नंदकिशोर पटैरिया, बृजकिशोर पटैरिया, शफीक बेग, राहुल शर्मा,रजनीश जैन,धर्मेंद्र (सिंटू) पटेरिया,राजेंद्र यादव,गोविन्द राय, राकेश रत्नाकर, दिनेश साहू,संस्कार खरे, बीडी सेन, पुष्पेंद्र यादव, विश्वास रैकवार के साथ स्कूल का स्टाफ उपस्थित रहा।
Created On :  
