- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- बड़ा मल्हेरा
- /
- बाजना स्कूल में प्राचार्य को झंडा...
बड़ामलहरा न्यूज: बाजना स्कूल में प्राचार्य को झंडा फहराने से रोकने का आरोप, कलेक्ट्रेट पहुंचे जनपद सदस्य
डिजिटल डेस्क बड़ामलहरा/ पुलिस अनुविभाग के बाजना हायर सेकेंडरी स्कूल में ध्वजारोहण के दौरान भेदभाव और दबाव बनाने का मामला सामने आया है। जनपद सदस्य मोहन अहिरवार ने मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि बाजना के शासकीय स्कूल में प्राचार्य को झंडा फहराने से रोका गया।
मोहन अहिरवार के अनुसार, दबंगों (सरपंच पक्ष) और एक शिक्षक (संतोष साहू) के दबाव में प्राचार्य (जो कि छोटी जाति/दलित समाज से आते हैं) को झंडा फहराने नहीं दिया गया। उनसे कहा गया कि वे ध्वजारोहण न करें और शांत रहें, जिसके बाद सरपंच प्रतिनिधि/महिला सरपंच द्वारा झंडा फहरा दिया गया।
जनपद सदस्य ने इसे अपनी समाज और प्राचार्य का अपमान बताते हुए कहा कि स्कूल में हमेशा प्राचार्य ही झंडा फहराते आए हैं, लेकिन इस बार दबाव बनाकर परंपरा का उल्लंघन किया गया। शिकायतकर्ता और पीड़ित पक्ष इस मामले की शिकायत दर्ज कराने और कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे हैं।
Created On :   17 Aug 2026 3:15 PM IST











