Bada Malhera: यात्रियों से भरा ई- रिक्शा रोड़ पर अचानक पलट गया

पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर यात्रियों को सुरक्षित निकालने और उन्हें गंतव्य तक पहुंचाने के प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

डिजिटल डेस्क,बड़ामलहरा। छतरपुर जिले के किशनगढ़ जटाशंकर धाम जा रहे यात्रियों से भरा ई- रिक्शा किशनगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत जटाशंकर रोड़ पर अचानक पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही किशनगढ़ थाना प्रभारी कमलजीत मावई और कुपी चौकी प्रभारी जगदीश शिवहरे पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।

पुलिस के पहुंचने तक रिक्शा पलटने के कारण यात्री उसमें फंसे हुए थे। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें जटाशंकर धाम तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई।

घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से यात्रियों को बड़ी परेशानी से बचाया जा सका। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर यात्रियों को सुरक्षित निकालने और उन्हें गंतव्य तक पहुंचाने के प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

किशनगढ़ पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को मानवीय संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण माना जा रहा है। पुलिस की तत्परता से हादसे के बाद यात्रियों को तत्काल राहत मिली।

Created On :   13 Aug 2026 9:31 PM IST

Next Story