- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- बड़ा मल्हेरा
- /
- तेज रफ्तार कार कुए में गिरी,एक की...
Badamalhra news: तेज रफ्तार कार कुए में गिरी,एक की दर्दनाक मौत
डिजिटल न्यूज़ बड़ामलहरा
छतरपुर जिले के के ईशानगर थाना क्षेत्र के गहरवार गांव के पास आज शाम बड़ा हादसा हो गया। जटाशंकर से दर्शन कर कटारे के पुरवा लौट रहे पांच युवक हादसे का शिकार हो गए।,बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार अल्टो कार सड़क से करीब 50 फीट दूर स्थित बगैर मुड़ेर के कुएं में जा गिरी। स्थानीय लोगों और ईशानगर पुलिस की मदद से चार युवकों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है, जबकि एक युवक और अल्टो कार कुएं में फँस गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से दो घंटे चले रेस्क्यू अभियान में एक युवक को मृत अवस्था में बाहर निकाला गया। शव निकालकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है। बताया गया है युवक शराब के नशे में थे और कार तेज रफ्तार के चलते यह हादसा होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी।
Created On :   13 Aug 2026 3:44 PM IST












