Bada Malhera: जनसुनवाई में दिव्यांग आवेदक की समस्या पर कलेक्टर की संवेदनशील पहल

जनसुनवाई में दिव्यांग आवेदक की समस्या पर कलेक्टर की संवेदनशील पहल
जनसुनवाई में बेसहारा को मिला ट्राइसाइकिल का सहारा

डिजिटल डेस्क,बड़ामलहरा। जिला पंचायत सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर मृणाल मीणा ने आमजन की समस्याओं को संवेदनशीलता और गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में ग्राम माधोपुर, चंदला निवासी 53 वर्षीय दिव्यांग आवेदक द्वारका अहिरवार अपनी समस्या लेकर पहुंचे। उनकी स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के लिए उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग को निर्देश दिए। जनसुनवाई समाप्त होने के उपरांत कलेक्टर मृणाल मीणा ने स्वयं द्वारका अहिरवार को ट्राइसाइकिल प्रदान की। ट्राइसाइकिल मिलने पर द्वारका अहिरवार के चेहरे पर खुशी दिखाई दी।

Created On :   11 Aug 2026 10:09 PM IST

Next Story