- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- बड़ा मल्हेरा
- /
- ट्रक बाइक की टक्कर में दो कांवडियों...
बड़ामलहरा न्यूज: ट्रक बाइक की टक्कर में दो कांवडियों की दर्दनाक मौत
डिजिटल डेस्क बड़ामलहरा/भीमकुंड से जटाशंकर जल भरकर बाइक पर सवार होकर जा रहे दो कावड़ियों की एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई मृतकों में एक 15 वर्षीय किशोर और 35 वर्ष युवक शामिल है। बड़ामलहरा विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल भीमकुण्ड से कांवड़ में जल भरकर जटाशंकर धाम में जलाभिषेक करने जा रहे दो कांवड़ियों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।
हादसा सागर से छतरपुर की ओर जा रहे मार्ग पर हुआ जहां तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दोनों कांवड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कांवड़िए की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने सिविल हॉस्पिटल ले जाते समय एंबुलेंस में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान कौशलेश पाठक (15 वर्ष) और रोहित सुल्लेरे (35 वर्ष),दोनों निवासी उमरई,जिला महोबकंठ,उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
दोनों कांवड़िए मोटरसाइकिल क्रमांक UP 95 V 5387 से भीमकुंड से जल लेकर जटाशंकर धाम में जल चढ़ाने जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि सागर से छतरपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक MP 17 HH 5077 की जोरदार भिड़ंत उनकी मोटरसाइकिल से हो गई।हादसे में कौशलेश पाठक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।वहीं गंभीर रूप से घायल रोहित सुल्लेरे को उपचार के लिए सिविल हॉस्पिटल बड़ामलहरा लाया जा रहा था लेकिन रास्ते में एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया। दोनों मृतकों के शवों को सिविल हॉस्पिटल बड़ामलहरा की मर्चुरी में सुरक्षित रखवाया गया है।
Created On :   10 Aug 2026 2:43 PM IST










