बड़ामलहरा न्यूज: तिरंगा रैली के दौरान गूंजा वंदे मातरम्

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में निकली तिरंगा साइकिल रैलियां, गूंजा वंदे मातरम् 9 से 17 अगस्त तक होंगे देशभक्ति और जनजागरूकता से जुड़े विविध आयोजन*
डिजिटल डेस्क बड़ामलहरा/कलेक्टर मृणाल मीणा के निर्देशन में जिले में 9 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ हुआ। अभियान के तहत विकासखंड स्तर पर नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतों द्वारा तिरंगा साइकिल रैलियों का आयोजन किया गया। रैलियों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। साइकिल रैलियों के दौरान देशभक्ति के नारों और वंदे मातरम् के जयघोष से वातावरण देशभक्तिमय हो गया। अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत राजनगर में खंड स्तरीय तिरंगा साइकिल रैली निकाली गई। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद नौगांव में जिला एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में तिरंगा साइकिल रैली आयोजित हुई। रैली में एसडीएम नौगांव जी.एस. पटेल सहित नगरपालिका एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। बक्सवाहा में भी हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जनपद पंचायत बक्सवाहा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना का संदेश दिया। वहीं नगर परिषद बिजावर एवं जनपद पंचायत कार्यालय बिजावर के संयुक्त तत्वावधान में भी तिरंगा साइकिल यात्रा निकाली गई। इस दौरान एसडीएम बिजावर विजय द्विवेदी, सीएमओ संतोष सैनी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। *17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम* हर घर तिरंगा अभियान जिले में 17 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न दिवसों में तिरंगा रैली, पेंटिंग, स्वच्छता रैली, दीवार लेखन सहित अनेक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिला अस्पताल में तिरंगा गुब्बारा आरोहण भी किया जाएगा। विद्यालयों में निबंध, भाषण एवं क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित कर विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। अभियान के समापन अवसर पर 17 अगस्त को खजुराहो में मानव श्रृंखला सहित विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य जिलेवासियों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक मजबूत करना है।

Created On :   9 Aug 2026 7:41 PM IST

Tags

Next Story