बड़ामलहरा न्यूज: *रोजाना बादल तो रहे बारिश नहीं, रिमझिम बारिश मौसम हो जाता है खुशनुमा*

अभी हो रही बारिश से वर्तमान फसल को लाभ भविष्य नहीं कोई भरोसा
डिजिटल डेस्क बड़ामलहरा/ क्षेत्र में इस बार सावन का महीना भी किसानों और आम लोगों के लिए मायूसी लेकर आया है। मौसम में नमी और उमस तो है, आसमान में काले बादल भी आ-जा रहे हैं, लेकिन बरसात नाम की चीज नहीं दिख रही। मौसम विभाग के अनुसार आज 10 अगस्त को बड़ामलहरा में अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम 23°C रहा है। सुबह से ही बादल छाए रहे और 80% बारिश की संभावना जताई गई थी, लेकिन दोपहर तक सिर्फ बूंदाबांदी या हल्की फुहार ही देखने को मिली। छतरपुर जिले। के बड़ामलहरा में आज वर्षा 9.4 mm दर्ज की गई और बादल छाए रहने के साथ गर्मी का असर भी महसूस हुआ। *किसानों की चिंता बढ़ी* सावन के पूरे महीने खेतों में धान और सोयाबीन की फसल पानी का इंतजार कर रही है। बड़ामलहरा के आसपास के गांवों में नहरें और तालाब आधे खाली पड़े हैं। खेतों में दरारें पड़ने लगी हैं। किसान रामप्रकाश का कहना है "रोज मौसम बनता है, ठंडी हवा चलती है, लगता है अब बरसेगा, लेकिन शाम तक सब साफ। किसानों का कहना यह भी है कि अभी जिस तरह से बारिश हो रही है उस हिसाब से वर्तमान की फसल के लिए तोलाभ है लेकिन आने वाले समय में फसलों के लिए भविष्य अच्छा नहीं दिख रहा है कुल मिलाकर किसान भविष्य के लिए चिंतित है। *आगे कैसा रहेगा मौसम* स्काईमेट के 15 दिन के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले एक हफ्ते बड़ामलहरा में मध्यम से हल्की बारिश के आसार हैं: - *11-13 अगस्त*: मध्यम बारिश, 75% से 55% संभावना - *14-16 अगस्त*: गरज-चमक के साथ बारिश, 50% संभावना - *17-18 अगस्त*: फिर से मध्यम बारिश, 80% संभावना c2ee नमी 88% से 95% तक बनी रहेगी, जिससे उमस बढ़ेगी। c2ee गौरतलब है कि सावन का महीना आधा बीत चुका है। बड़ामलहरा में लोग रोज सुबह आंगन में कलश रखकर इंद्रदेव से प्रार्थना कर रहे हैं कि इस बार बादल सिर्फ छाएं नहीं, बरसें भी। अच्छी बारिश की कामना के लिए लोग तरह तरह की मनौतियां मनाने में लगे हुए है।

Created On :   10 Aug 2026 7:43 PM IST

Next Story