- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- बड़ा मल्हेरा
- /
- ऑपरेशन विश्वास के तहत पुलिस ने 276...
Bada Malhera News: ऑपरेशन विश्वास के तहत पुलिस ने 276 गुम मोबाइल तलाश कर धारकों को किए वापस

डिजिटल डेस्क,बड़ामल्हेरा। ऑपरेशन विश्वास के जिले की पुलिस ने फोन की तलाश कर उन्हें मोबाइल धारकों को वापस कर दिए हैं। छतरपुर एसपी रजत सकलेचा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले के मार्गदर्शन में संचालित ऑपरेशन विश्वास अभियान के अंतर्गत गुम एवं खोए हुए मोबाइल फोन की तलाश कर उन्हें उनके वास्तविक धारकों तक पहुंचाये।
इसी क्रम में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों द्वारा उत्कृष्ट कार्य करते हुए कुल 276 गुम मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 41,40,000/- रूपये है जिन्हें संबंधित आवेदकों को मुख्यालय एवं अनुविभाग स्तर पर सुपुर्द किये गये। पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल पुलिस कंट्रोल रूम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले द्वारा गुम मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द किए गए।
छतरपुर पुलिस द्वारा पूर्व से संचालित ऑपरेशन विश्वास अभियान के अंतर्गत वर्ष 2026 में अब तक कुल 1069 गुम मोबाइल फोन को विभिन्य राज्यों एवं जिला स्तर पर बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस दिलाए जा चुके हैं। इस अभियान से जिले के सैकड़ों नागरिकों को आर्थिक राहत मिलने के साथ-साथ पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास भी और अधिक मजबूत हुआ है।
बरामद मोबाइल फोन विभिन्न कंपनियों के स्मार्टफोन हैं, जिनमें Samsung, Oneplus, Lava, Motorola, Nothing, realme, Vivo, Oppo सहित अन्य कंपनियों के मोबाइल शामिल हैं। ये मोबाइल छात्र-छात्राओं, किसानों, श्रमिकों, व्यवसायियों, कर्मचारियों एवं गृहणियों सहित विभिन्न वर्गों के नागरिकों को वापस सौंपे गए।
Created On :   11 Aug 2026 8:20 PM IST










