- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- बड़ा मल्हेरा
- /
- यात्री बसों का बढ़ा हुआ किराया वापस...
Bada Malhera: यात्री बसों का बढ़ा हुआ किराया वापस लेने कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

डिजिटल डेस्क,बड़ामलहरा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस ने यात्री बसों में बढ़ा हुआ किराया वापस लेने के मकसद प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार सिंह चौहान के नेतृत्व में कांग्रेसियों द्वारा सौंप गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि वर्तमान में यात्री वर्षों में किराया बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया है जिससे आम जन और गरीब तबके को लुटने के अलावा कोई चारा नहीं बचा है।
एचडी एम अखिल राठौर को कांग्रेसियों द्वारा सौंप गए ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि मांग एक सप्ताह में पूरी नहीं की गई तो वह धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन को मजबूर होंगे। कांग्रेस ने ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया है कि छतरपुर से इंदौर, भोपाल और जबलपुर चलने वाली बसों में सीजनेबल किराया वसूल किया जाता है। इंदौर जैसे नहरों में अध्ययन करने वाले बच्चों को रक्षाबंधन , दीपावली जैसे त्यौहारों पर निर्धारित किराये से दोगुना और तीन गुना किराया तक बस वालों का चुकाना पड़ता है।
उदाहरण के तौर पर नान एसी बसों में 700 के बजाय 1000-1400 जबकि एसी बसों में 2000- से 2500 तक देना पड़ रहा है। वहीं दूसरी समस्या के रुप में नगर में सागर कानपुर हाईवे में बहुत बड़े बड़े गड्ढे हैं जिससे आए दिन घटनाएँ हो रही हैं इस बात का उल्लेख भी ज्ञापन में किया गया है। ज्ञापन के दौरान एसडीएम अखिल राठौर ने समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया है।
ज्ञापन सौंपने वालों में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार सिंह चौहान, अभय जैन,धनप्रसाद असाटी राम अवतार यादव राव साहब सरमन यादव संजू शर्मा रामहेत मिश्रा, दिग्गी राजा मोली, परसादी अहिरवार, अज्जूदी अहिरवार,भोलू राजा, हरि नारायण यादव, सनी राजा, पुरुषोत्तम राजपूत सहित तमाम कांग्रेसी शामिल रहे।
Created On :   14 Aug 2026 8:48 PM IST











