बड़ामलहरा न्यूज: नेशनल हाइवे पर मृतक प्रहलाद की लाश सड़क पर रखकर तीन घंटे चक्का जाम

डिजिटल डेस्क बड़ामलहरा/मंगलवार को जिस वक्त हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले मुजरिमों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर बमनी गांव के लोगों और परिजनो ने बड़ामलहरा थाने के सामने नेशनल हाईवे पर मृतक के शव को रखकर चक्का जाम किया उसी दौरान छतरपुर एसपी रजत सकलेचा द्वारा गठित स्पेशल पुलिस टीम ने एक महिला समेत चार लोगों को हत्या के इल्ज़ाम में कानून की गिरफ्त में ले लिया। 48 बर्षीय प्रहलाद यादव की हत्या की वजह तीन अन्य आरोपियों के साथ पकड़ी गई युवती से नाजायज रिस्ते थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के सूचना के बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस कार्यवाही के प्रति संतोष जताते हुए चक्का जाम खत्म कर दिया। एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि मौत के घाट उतारे गये प्रहलाद के एक हत्यारोपी युवती से नाजायज ताल्लुकात थे अथवा नृशंस वारदात की वजह कुछ और थी इसका खुलासा पुलिस द्वारा शुरू की गई गहन तहकीकात के बाद बहुत जल्द होगा। हालांकि एसपी रजत सकलेचा ने यह नहीं बताया कि प्रहलाद की हत्या की वजह हत्या के इल्ज़ाम में पकड़ी गई युवती से नाजायज़ रिस्ते थी अथवा कुछ और। एसपी ने कहा कि जल्द ही पूरे मामले को बेनकाब कर दिया जायेगा यदि पुलिस तहकीकात के दौरान कुछ अन्य लोगों की हत्या की घटनामें शामिल होने के सबूत मिले तो उन्हें भी हत्या के गुनाह में गिरफ्तार किया जायेगा। बमनी गांव में प्रहलाद नामक शख्स पर 13 नबम्बर को रात के वक्त धारदार हथियारों और लाठी डंडों से जानलेवा हमला किया गया था मरणासन्न हालत में उसे छतरपुर जिला चिकित्सालय से डाक्टरों ने इलाज के लिये मेड़िकल कालेज अस्पताल ग्वालियर रेफर कर दिया था जहां सोमवार को प्रहलाद ने दम तोड़ दिया था। उसकी मौत की खबर मिलने के उपरांत बमनी और आसपास के ग्रामों में तीव्र आक्रोश व्याप्त हो गया था। ग्वालियर से आये मृतक के शव को रखकर आज सैकड़ों ग्रामीणों ने बड़ामलहरा थाने के सामने नेशनल हाईवे जाम कर दिया चक्काजाम की सूचना मिलते ही बड़ामलहरा एसडीएम अखिल राठौर,एसडीओपी प्रकाश मिश्रा,टीआई रीता सिंह समेत इलाके के तमाम पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करते रहे इसी दरम्यान एसपी रजत सकलेचा के निर्देश पर गठित काबिल पुलिस वालों की बिशेष टीम ने हत्या की वारदात के इल्ज़ाम में एक युवती समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया। कहा जा रहा है कि घटना की रात एक सामाजिक कार्यक्रम में गये मृतक प्रहलाद को हत्या के इल्ज़ाम पकड़ी गई युवती के साथ आपत्तिजनक हालातों में युवती के परिजनों ने पकड़ लिया था इसके बाद हत्या के मकसद से आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। सूत्रों के मुताबिक पकड़ी गई युवती ने पुलिस पूछताछ के दौरान कबूल कर लिया है कि उसके मृतक प्रहलाद से गुजरे तकरीबन तीन साल से नाजायज ताल्लुकात थे।
चक्काजाम के दौरान ये रही मांग
बमनी गांव निवासी मृतक प्रहलाद यादव की नृशंस हत्या से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों की प्रमुख मांग अनाथ हुए बच्चों को मुआवजा दिलाना तथा हत्यारोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की थी। 3 घंटे तक चला चक्का जाम में
न केवल आमजन परेशान रहा बल्कि दोनों तरफ से सैकड़ों वाहनों की लाइन लग जाने से प्रशासन को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
Created On :  
