बालाघाट न्यूज: महिलाओं ने भरी हुंकार, गांवों में हो शराबबंदी

महिलाओं ने भरी हुंकार, गांवों में हो शराबबंदी
हट्टा के रतनारा गांव में नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत महिलाओं ने निकाली जागरुकता रैली

भास्कर न्यूज, बालाघाट.

गांवों में अवैध रुप से बिक्री की जा रही शराब की बंदी को लेकर महिलाओं ने हुंकार भरते हुए गांवों को शराबमुक्त किए जाने की मांग रखी। हट्टा अंतर्गत आने वाले ग्राम रतनारा में अभियान अंतर्गत जागरुकता रैली निकाली गई। ग्रामीणों को शराब के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जनपद सदस्य रंजना वैध के नेतृत्व में प्रस्फुटन समिति के सदस्यों, ग्राम की महिलाओं, पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने सहभागिता की। अभियान के दौरान पूरे गांव में जागरुकता रैली निकाली गई। महिलाओं ने नशे के खिलाफ नारे लगाते हुए ग्रामीणों को शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने का संदेश दिया।

नशे के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

रैली के दौरान उन घरों में भी पहुंचकर समझाइश दी गई, जहां शराब बिक्री की शिकायत सामने आती है। चेतावनी दी गई कि यदि आगे भी ऐसे घरों में शराब बिक्री पाई जाती है तो जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद सदस्य रंजना वैध ने महिलाओं से नशे के खिलाफ शुरु किए गए अभियान को निरंतर जारी रखने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का भय या परेशानी हो तो महिलाएं उन्हें तत्काल जानकारी दें, वे हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी रहेंगी।

इनकी रही प्रमुख उपस्थिति

इस दौरान अध्यक्ष इंदु चौधरी, प्रस्फुटन समिति से हंसराज मेश्राम, वैजन्ती कटरे, विजय सूर्यवंशी, किरण मेहर, उमेश्वरी बिसेन, ग्राम सरपंच मीना बागड़े, मीना दमाहे, पुष्पलता दमाहे, करुणा गौतम, इंद्रकला बिसेन सहित ग्राम की महिलाओं की प्रमुख उपस्थिति रही।


Created On :   2 Sept 2026 7:56 PM IST

Tags

Next Story