बीड: लेन-देन में गोलीबारी,चार घायल ,एक गिरफ्तार

बीड:   लेन-देन में गोलीबारी,चार घायल ,एक गिरफ्तार
दो गुट आपस में भिड़े

डिजिटल डेस्क, बीड । बीड शहर से कालिकानगर परिसर में अर्थिक लेन- देन के चलते दो गुट आपस में भिड़ गए। इस बीच गोलीबारी होने से 4 लोग घायल हो गए। घायलों का जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जानकारी के अनुसार आसाराम गायकवाड व सुभाष जाधव इन दो गुटो के बीच अर्थिक लेन- देन के चलते विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि गायकवाड गुट के एक व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। इसमें जाधव गुट के गोपाल भिसे,माणिकराव गायकवाड घायल हो गए । गुस्साए जाधव गुट ने गायकवाड के गुट से मारपीट की जिससे गायकवाड गुट के दो लोग घायल हो गए। घटना से मौके पर आफरा तफरी मच गई। पुलिस को जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक नंदकुमार ठाकुर, अपर पुलिस अधीक्षक सचिन पांडकर, उपविभागीय अधिकारी संतोष वालके सहित पुलिस का दस्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस के पहुंचने के पहले ही मौके से कुछ लोग भागने में सफल रहे। घायलो को तुरंत जिला अस्पताल में दाखिल किया गया । आगे की जांच पुलिस कर रही है।

एक आरोपी गिरफ्तार : मामले में पुलिस ने शनिवार को आसाराम गायकवाड को गिरफ्तार कर उसके पास से देशी पिस्तौल जब्त किया है। कालिका नगर परिसर में पुलिस बंदोबस्त लगाया गया है।

Created On :   17 Jun 2023 8:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story