Beed News: बिजली का तार छूने से छात्र की मौत, स्कूल की छत पर हुआ दर्दनाक हादसा, क्षेत्र में शोक की लहर

बिजली का तार छूने से छात्र की मौत, स्कूल की छत पर हुआ दर्दनाक हादसा, क्षेत्र में शोक की लहर
  • 15 वर्षीय छात्र की स्कूल की छत पर बिजली के तार के संपर्क में आया
  • स्कूल की छत पर हुआ दर्दनाक हादसा

Beed News. शहर में एक हृदयविदारक हादसे में 15 वर्षीय छात्र की स्कूल की छत पर बिजली के तार के संपर्क में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और स्तब्धता का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर में स्कूल की छुट्टी होने के कारण परिसर में अधिक भीड़ नहीं थी। बताया जा रहा है कि छात्र स्कूल की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान उसका संपर्क ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज बिजली के तार से हो गया। तेज करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

जब छात्र देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद उसका शव गांव के जिला परिषद स्कूल की छत पर मिला। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

इस दुखद घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। नागरिकों ने स्कूल परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था, विशेषकर खुले बिजली तारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन और संबंधित विभाग से ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Created On :   4 March 2026 6:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story