पुलिस का छापा: टीन शेड में चल रहा था जुआ, मौके पर पहुंची पुलिस ने 20 आरोपियों को धर दबोचा, 37 लाख रुपए का माल जब्त

टीन शेड में चल रहा था जुआ, मौके पर पहुंची पुलिस ने 20 आरोपियों को धर दबोचा, 37 लाख रुपए का माल जब्त
  • सूचना मिलते ही पुलिस ने मारा छापा
  • महाराष्ट्र जुआ प्रतिबंधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज

Beed News. कन्हेरवाड़ी क्षेत्र में टीन शेड में चल रहे तिरट जुआ अड्डे पर पुलिस ने छापेमारी कर कार्रवाई की। पुलिस ने जुआ खेलने और खिलाने के आरोप में 18 लोगों समेत जुआ संचालक और जगह उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में नकदी सहित कुल 37 लाख 34 हजार 270 रुपए का मुद्देमाल जब्त किया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मारा छापा

पुलिस को सूचना मिली थी कि कन्हेरवाड़ी परिसर में परली-अंबाजोगाई मार्ग के बाईं ओर होटल गारवा के पीछे प्रकाश नाणिक फड के खेत में बने पत्रे के शेड में ताश के पत्तों पर पैसे लगाकर तिरट जुआ खेला और खिलाया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने मौके पर छापा मारा।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआ खेल रहे 18 आरोपियों को पकड़ लिया। साथ ही जुआ अड्डे का संचालन करने के आरोप में शंकर पंढरीनाथ फड तथा जुआ खेलने के लिए जगह उपलब्ध कराने के आरोप में प्रकाश नाणिक फड को भी गिरफ्तार किया गया।

महाराष्ट्र जुआ प्रतिबंधक अधिनियम के तहत मामला

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र जुआ प्रतिबंधक अधिनियम की धारा 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस निरीक्षक के आदेश पर मामले की आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक पागोटे को सौंपी गई है।

कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए 37 लाख 34 हजार 270 रुपए के मुद्देमाल का पंचनामा पुलिस निरीक्षक शिवरकर ने दो पंचों की मौजूदगी में किया। जब्त माल को आगे की जांच के लिए पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

शेख निजाम फकीर अहमद, बालाजी नाथराव मुंडे, नागेश बाबुराव वाघमारे, गणेश व्यंकटी गर्जे, हनुमंत विष्णु मुंडे (33), बालाजी हनुमंत मुंडे, अनंत विठ्ठल कराड, शिवाजी केशव उघडे, सुरेश प्रल्हाद गजेवाड, पंजाबराव हरिश्चंद्र मोकाशे, तात्याराव रामराव काटेकर, प्रदीप बबन शहाणे, सिद्धेश्वर पांडुरंग मुसले (34), राम महादेव गुट्टे, नागनाथ यादवराव यंमगर, अमोल हरिभाऊ मुंडे, नितीन निवृत्ती गर्जे, निवृत्ती सुग्रीव गर्जे, प्रकाश नाणिक फड और शंकर पंढरीनाथ फड।

Created On :   28 Aug 2026 6:33 PM IST

Tags

Next Story