- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- हथियार लहराकर यशवंतराव चव्हाण...
हड़कंप: हथियार लहराकर यशवंतराव चव्हाण नाट्यगृह में तोड़फोड़, साउंड सिस्टम क्षतिग्रस्त - चार वाहनों के शीशे फोड़े

Beed News. शहर की सांस्कृतिक पहचान माने जाने वाले यशवंतराव चव्हाण नाट्यगृह में मंगलवार रात अज्ञात बदमाशों द्वारा हथियार के बल पर तोड़फोड़ किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोप है कि बदमाशों ने नाट्यगृह के एक कर्मचारी को हथियार दिखाकर धमकाया और इसके बाद साउंड सिस्टम सहित अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया। साथ ही नाट्यगृह परिसर में खड़े चार वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए।
जानकारी के अनुसार, अज्ञात बदमाश नाट्यगृह में घुस गए और वहां मौजूद कर्मचारी को हथियार दिखाकर डराया-धमकाया। इसके बाद उन्होंने नाट्यगृह की खिड़कियों के शीशे तोड़े, साउंड सिस्टम को क्षतिग्रस्त किया तथा कुछ सामान चोरी कर ले जाने का भी आरोप है।
घटना के बाद संबंधित कर्मचारी ने शिवाजीनगर पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, देर रात तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने से कलाकारों और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
घटना के दौरान नाट्यगृह के बाहर खड़े वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए गए, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। कलाकारों ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने तथा नाट्यगृह में तोड़फोड़ और चोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
Created On :   26 Aug 2026 5:56 PM IST









