खोजबीन: लापता नाबालिग छात्रा की तलाश तेज, पुलिस ने गठित की विशेष टीम, 31 अगस्त को घर से निकली

लापता नाबालिग छात्रा की तलाश तेज, पुलिस ने गठित की विशेष टीम, 31 अगस्त को घर से निकली
  • पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में विशेष टीम ने शुरू की तलाश
  • पिता की शिकायत पर अंबाजोगाई ग्रामीण थाने में मामला दर्ज
  • कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा 31 अगस्त को घर से निकली, वापस नहीं लौटी

डिजिटल डेस्क, बीड. अंबाजोगाई ग्रामीण पुलिस थाने में नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला दर्ज किया गया है। छात्रा अंबाजोगाई के एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। जानकारी के अनुसार, पारिवारिक विवाद के बाद छात्रा 31 अगस्त 2026 को सुबह करीब 8.30 बजे घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर उसके पिता ने अंबाजोगाई ग्रामीण पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नवनीत कावत, अपर पुलिस अधीक्षक अंबाजोगाई श्रीमती तिडके, सहायक पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश शिंदे तथा पुलिस निरीक्षक अंबाजोगाई ग्रामीण सुकाले के मार्गदर्शन में विशेष पुलिस टीम गठित की गई है।

इस टीम में सहायक पुलिस निरीक्षक सुरेश नरवडे, महिला पुलिस कर्मचारी दीपाली ठोंबरे, होमगार्ड ओंकार चाटे तथा महिला होमगार्ड मोहिनी डांबे शामिल हैं। पुलिस टीम ने नाबालिग छात्रा की तलाश के लिए जांच तेज कर दी है।

Created On :   29 Sept 2026 6:39 PM IST

Tags

Next Story