भंडारा: खरीफ सीजन की धान खरीदी के किसानों को 55 करोड़ रुपए अदा

खरीफ सीजन की धान खरीदी के किसानों को 55 करोड़ रुपए अदा
  • खरीदी केंद्रों पर एक लाख से अधिक किसानों ने किया पंजीयन
  • धान खरीदी की किसानों को रकम अदा

डिजिटल डेस्क, भंडारा. सरकारी समर्थन मूल्य धान खरीदी योजना के तहत खरीफ सीजन 2023–24 की भंडारा जिले में धान खरीदी शुरू है। साेमवार,18 दिसंबर तक जिले के धान खरीदी केंद्रों पर लगभग 16 लाख 41 हजार 433.84 क्विंटल धान की खरीदी कर धान उत्पादकों के खाते में अब तक 55 करोड़ से अधिक रुपए जमा किए गए है। उल्लेखनीय है कि भंडारा जिले में खरीफ सीजन की धान खरीदी प्रक्रिया शुरू है। जिले के धान खरीदी केंद्रों पर एक लाख 18 हजार 837 धान उत्पादकों का पंजीयन हुआ है। अब तक 6 हजार 630 किसानों को 13 लाख 41 हजार 531.27 क्विंटल धान की खरीदी के 55 करोड़ 41 लाख 56 हजार 492.92 रुपए अदा किए गए। साथ ही धान खरीदी के लिए बारदाना दिया गया।

जानकारी के अनुसार भंडारा जिले के कुल 473 किसानों के खाते में तीन करोड़ 93 लाख तीन हजार 605 रुपए, लाखांदुर के 1682 किसानों के खाते में 14 करोड़ 77 लाख 23173 रुपए, लाखनी के 1215 किसानों के खाते में नौ करोड़ 26 लाख नौ हजार 190 रुपए, मोहाड़ी के 285 किसानों के खाते में 22 करोड़ 83 लाख 32 रुपए, पवनी के 952 किसानों के खाते में आठ करोड़ 55 लाख 62 हजार 30 रुपए, साकोली के एक हजार 772 किसानों के खाते में 14 करोड़ 51 लाख 1805 रुपए इस तरह से कुल 6 हजार 630 किसानों के खाते में 55 करोड़ 41 लाख 56 हजार 492 रुपए जमा किए गए। अन्य किसानों को धान के रुपए मिलने की प्रतीक्षा है।

Created On :   19 Dec 2023 1:04 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story